ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में ज़िलाधिकारी द्वारा पर्यटक सीजन से संबंधित आधिकारिक मीटिंग बुलाये जाने क़ो लेकर जिला अधिकारी कार्यालय सभागार में प्रस्तावित की गई

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  ज़िला अधिकारी कार्यालय से आज प्रेषित सूचना अनुसार पर्यटन सीजन से संबंधित मीटिंग दिनांक 24 अप्रैल सायकल 3 बजे ज़िला अधिकारी कार्यालय सभागार में प्रस्तावित की गई है।

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ज़िला अधिकारी महोदया और प्रशासन् का धन्यवाद देते हुऐ उम्मीद रखता है की इस मीटिंग के फलस्वरूप जो भी निर्णय सभी के विचार विमर्श से लिये जाएँगे उनपर सफलता हासिल कर पर्यटन सुविधाएँ और पर्यटन सीजन में बेहद सुचारू रूप से व्यवस्थाएँ करने में यह मीटिंग सार्थक रहेगी।

हमारा पुलिस से भी आग्रह है कि एक इफेक्टिव और प्रैक्टिकल ट्रैफिक प्लान ले कर आयें और सभी से व्याख्या करें और बीते वर्षों की तरह विफलताएँ हाथ आयें उससे कुछ हट कर सफलता प्राप्त करें ताकि आने वाले समय के लिए एक मिसाल क़याम हो।

इनही उम्मीदों के साथ मीटिंग तय होने और की सभी को बधाई ख़ास कर के हमारी ज़िला अधिकारी महोदया का आभार।

साथ ही यह सूचना भी माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार देना चाहता है कि हमारे द्वारा प्रस्तावित स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग जो की 23 अप्रैल को रखी गई थी वह निरस्त कर दी गई है चुकी अब 24 अप्रैल को सभी स्टेक होल्डर्स की आधिकारिक मीटिंग होना तय हो गया है।

हालाँकि अब माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की कार्यकारिणी और सदस्यों की बैठक 23 अप्रैल को करी जाएगी जिसपर की 24 अप्रैल के मीटिंग के मुद्दों पर सभी से चर्चा होगी। जिससे की आधिकारिक पर्यटन सीजन की मीटिंग में सभी बातों को अच्छे से प्रशासन और पुलिस के सामने रखा जा सके।

धन्यवाद,
संस्थापक अध्यक्ष
पुनीत टंडन
माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल

यह भी पढ़ें :  भीमताल क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्रवाई पर सवाल, राज्य आंदोलनकारी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!