नैनीताल में बारापत्थर घोड़ा स्टैंड के पास घोड़ा अस्तबल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घोड़े झुलसे
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। बारापत्थर शॉर्ट सर्किट से घोड़ा अस्तबल में लगी आग लोगों ने तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी घोड़ा स्टेण्ड बरापत्थर शीघ्र ही दमकल विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि घोड़ो के अस्तबल मे आग लगी थी जिसे दमकल विभाग के पहुँचने तक उपस्थित लोग बाल्टीयों से बुझाकर नियंत्रित कर रहे थे।
दमकल कर्मचारी और स्थानीय लोगों की मदद बिना देरी किये बाल्टीयों की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शांत किया। उक्त अग्नि कांड मे 2 घोड़े आंशिक रूप से झुलस गए थे तथा अस्तबल जलने से भी आंशिक नुकसान हुआ।
घटनास्थल पर हरनाम सिंह,अमरदीप सिंह जसवीर सिंह, मो0 उमर, हर्ष कुमार, किशोर फ़तर्याल , विवेक थापा कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद थे।






