ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गुलदार हुआ बदनाम, लड़की मिली किसी किसी दूसरे धर्म के लड़के के साथ, पकड़ी गई होटल में, लड़की ने खुद रची थी अपनी मौत की साजिश

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बगड़ में बाघ के शिकार होने की घटना प्लांन करने वाली छात्रा नैनीताल में धर्मविशेष के युवक के साथ पकड़ी गई। बगड़ में दो दिन से वन विभाग के साथ पुलिस की टीम तलाशने में जुटी थी।

नैनीताल से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर, बगड़ गांव की रहने वाली एक छात्रा को खेत से कोई हिंसक वन्यजीव उठाकर ले जाने की सूचना वन विभाग को शुक्रवार शाम मिली।

खोजबीन करने पर छात्रा के कपड़े, मोबाइल कवर व कुछ अन्य सामान मिला, जिससे अंशतः प्रतीत होता था कि कोई हिंसक वन्यजीव उसे उठाकर ले गया। हालातों को देखते हुए वन विभाग ने घटना को संदिग्ध माना, क्योंकि उन्हें खून का एक कतरा भी कपड़ों या घटनास्थल से नहीं मिला।

मोबाइल उसके कवर से गायब था और कोई घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं था। केवल हिंसक वन्यजीव के ले जाने की सूचना थी। बावजूद इसके, डी.एफ.ओ.के निर्देशों पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 20 वनकर्मियों की एक टीम पुलिस के साथ शुक्रवार शाम से ही खोजबीन में जुट गई थी। आज दोपहर तक उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ।

 नैनीताल के एक होटल में धर्मविशेष के एक लड़के के साथ छात्रा के मिलने की सूचना ने माहौल को गर्मा दिया। मामले के संवेदनशील होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मल्लीताल कोतवाली ले आई।

पुलिस दोनों से अलग अलग पूछताछ कर रही है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 5 वर्षों से दोस्त हैं। बरसात के बावजूद कोतवाली में भीड़ लगी हुई है।

लड़की के पिता गोधन मेहरा का कहना है कि साजिशन उनकी लड़की को अगवाह किया गया है। उसका अपहरण कर ले जाया गया। लडक़ी के गुमसुम होने के पीछे उसको माँ बाप को मारने की धमकी देने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी–रामनगर मार्ग पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
error: Content is protected !!