ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीदेवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल का भव्य आयोजन, 8 मिनट तक गूंजे मां वाराही के जयकारे; CM धामी ने की पूजा-अर्चना, देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने का ऐलानरक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएं

नैनीताल। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 342 हो गई। पिछले कुछ दिन से प्रतिदिन डेंगू के मरीज दहाई संख्या में मिल रहे हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल ने बताया कि वार्ड नंबर 28 में फॉगिंग की गई। बताया कि कोई भी व्यक्ति फॉगिंग कराने के लिए कंट्रोल नंबर 05946-224900 पर संपर्क कर सकता है। इस पर प्रतिदिन सात से आठ शिकायतें आ रहीं हैं।

काठगोदाम में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप भी लगाया जिसमें डेंगू के 14 कार्ड टेस्ट हुए। जिसमें सभी निगेटिव मिले।स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि भुजियाघाट के एक बंद होटल के पीछे डीप फ्रीजर में डेंगू का लार्वा है हालांकि टीम ने पड़ताल की तो लार्वा नहीं मिला।

आयुष्मान कार्ड योजना एक सप्ताह से है बंद

आयुष्मान कार्ड योजना एक सप्ताह से ठप चल रही है जिस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि वेबसाइट नहीं चलने की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।

हल्दूचौड़ क्षेत्र में भी वायरल फीवर के 16 मरीज मिले

बुखार के मरीज मिलने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दीना ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 64 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें करीब 16 मरीजों में वायरल फीवर की शिकायत मिली। विभाग ने मरीजों को निशुल्क दवा दी।

मलेरिया विभाग की ओर से फाॅगिंग करने के साथ पानी के नमूने भी लिए गए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पीडी पांडे, डॉ. अपूर्वा, डॉ. सीएस उप्रेती, फार्मासिस्ट अनुष्का तिवारी समेत प्रधान हेमा जोशी, मलेरिया निरीक्षक एमएस सुलेमान आदि रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अगस्त, 2026

You missed

error: Content is protected !!