ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गौलापार स्थित टंचिंग ग्राउंड की स्थिति दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है। यहां रोजाना करीब 250 मीट्रिक टन कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे कचरा निस्तारण एक बड़ी चुनौती बन गया है।

इस कुल कचरे में से 150 मीट्रिक टन कूड़ा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र से, जबकि लगभग 100 मीट्रिक टन कूड़ा जिले के चार निकायों, जिला पंचायत नैनीताल और मंडी परिषद हल्द्वानी से पहुंच रहा है।

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है, जिस पर भारी खर्च आ रहा है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम हल्द्वानी का वार्षिक कूड़ा निस्तारण व्यय लगभग 9 करोड़ रुपये है, जबकि अन्य निकायों और संस्थाओं के कूड़े के निस्तारण पर करीब 4.5 से 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आता है।

गंभीर बात यह है कि संबंधित निकायों और संस्थाओं ने अब तक कूड़ा निस्तारण का यह व्यय नगर निगम को अदा नहीं किया है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न निकायों पर यह बकाया राशि इस प्रकार है—

जिला पंचायत नैनीताल : ₹39,80,486.52

नगर पालिका नैनीताल : ₹1,75,11,366

नगर पालिका भीमताल : ₹45,35,396

नगर पंचायत लालकुआं : ₹25,48,620

नगर निगम हल्द्वानी ने इन सभी संबंधित निकायों और संस्थाओं से औपचारिक अनुरोध किया है कि वे शीघ्र ही अपनी बकाया धनराशि निगम को जमा कराएं, ताकि कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया समय पर और सुचारू रूप से जारी रह सके।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो टंचिंग ग्राउंड पर हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्या का एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी ने किया खुलासा
error: Content is protected !!