ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

भवाली–भीमताल बाईपास पर खाई में मिली मध्य प्रदेश नंबर की लावारिस बाइक, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली–भीमताल बाईपास मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने सड़क से नीचे खाई में एक लावारिस मोटरसाइकिल पड़ी देखी। राहगीरों की सूचना पर भवाली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को खाई से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले में भवाली से भीमताल को जाने वाले बाईपास पर झाड़ियों में फंसी एक बाइक दिखाई दी, जो गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रकाश मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने रस्सियों की मदद से बाइक को खाई से बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक ओर बाइक को रस्सी से बांधा गया और दूसरी ओर पुलिस की स्कॉर्पियो से जोड़कर मानवीय सहायता से उसे सड़क तक लाया गया।

खाई से निकाली गई बाइक ग्रे रंग की टी.वी.एस. अपाचे जैसी प्रतीत हो रही है, जिसका पंजीकरण नंबर MP53 MB 6501 (मध्य प्रदेश) है। बाइक की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिनों से खाई में पड़ी थी। पुलिस ने बाइक को लावारिस खाते में जमा कर लिया है।

कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में बाइक के लगभग 15 दिनों से खाई में गिरे होने की बात सामने आई है। बाइक स्वामी की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं—क्या बाइक के साथ कोई सवार भी था? कहीं बाइक सवार के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई? क्या आपसी रंजिश या किसी आपराधिक घटना के तहत बाइक को जानबूझकर इस सुनसान क्षेत्र में फेंका गया? मध्य प्रदेश नंबर की बाइक आखिर उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्र भवाली तक कैसे पहुंची? साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बाइक की गुमशुदगी किसी थाने में दर्ज है या नहीं।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरु का जनसंपर्क अभियान जारी, दूरस्थ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.