ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) ने हल्द्वानी स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी के सचिव सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

संयुक्त कमेटी करेगी सुरक्षा ऑडिट

मंडी समिति और पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें मंडी, फायर, पुलिस और संचार विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी मंडी परिसर का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कर खामियों को चिन्हित करेगी।

CCTV ग्रिड और प्रकाश व्यवस्था

मंडी परिसर में सतत निगरानी के लिए CCTV ग्रिड तैयार किया जाएगा। साथ ही पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए मंडी सचिव को निर्देश दिए गए हैं, ताकि रात के समय भी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

सुरक्षा कर्मी तैनात, श्रमिकों का सत्यापन

प्रभावी सुरक्षा के लिए मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंडी में कार्यरत सभी मजदूरों और श्रमिकों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। प्रत्येक आढ़ती, मजदूर और कर्मचारी को मंडी समिति की ओर से अलग से आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।

रात्रिकालीन प्रतिबंध और संवेदनशील स्थान सील

मंडी परिसर की कैंटीन को रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों या ऊंचे स्थानों तक जाने वाले रास्तों और सीढ़ियों को भी बंद किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

बैठक में मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी), दिग्विजय सिंह देव (सचिव, मंडी समिति), विजय सिंह मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी) सहित मंडी समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मंडी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में विविध कार्यक्रमों ने बांधा समां, पंच आरती में न्यायमूर्ति मैठाणी समेत गणमान्य लोगों ने की आरती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.