ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भैरव चौक हल्द्वानी बाजार में पहाड़ी आर्मी के नेतृत्व में पीड़ित पहाड़ी (फौजी) परिवारों के समर्थन में धरना प्रदर्शन का आज छठा दिन रहा। धरने का नेतृत्व पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने आरोप लगाया कि भैरव चौक क्षेत्र में तीन पहाड़ी परिवारों से उनकी दुकान और मकान का अधिकार छीन लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान आग लगने की घटना के बाद संबंधित परिवारों से मकान और दुकान को मरम्मत (रिपेयर) के नाम पर खाली कराया गया था, लेकिन बाद में संपत्ति को अन्य लोगों को बेच दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि कुमाऊं आयुक्त और विकास प्राधिकरण सचिव द्वारा नजूल भूमि पर बने मकान को गिराने के आदेश दिए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश है।

धरने में शामिल लोगों ने बताया कि प्रभावित परिवारों में एक सैनिक परिवार भी है, जिनके पिता ने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की सेवा की है। ऐसे परिवार के साथ अन्याय को लेकर संगठन ने प्रशासन से तत्काल न्याय दिलाने की मांग की है।

धरने में हिमांशु शर्मा, देवेंद्र सयाला कोटी, जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, हेमा कांडपाल, लाल सिंह रावत, सूजन सिंह दसोनी, विनोद, हरेंद्र राणा, गीता बिष्ट, अंजू पांडेय, बसंत बिष्ट, दीपा बोरा, मोहन बोरा और दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पहाड़ी आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!