हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर देकर ठेकेदार गोकुल मेहरा, मुकेश बिष्ट (कोरंगा डेली ब्लॉग) सहित अन्य पर धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन एवं उसके संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के माध्यम से पहाड़ी आर्मी और उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है कि पहाड़ी आर्मी शहर में ब्लैकमेलिंग कर रही है और इसमें मुखानी व भोटियापड़ाव पुलिस की भी संलिप्तता है। संगठन ने इन आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है।
पहाड़ी आर्मी का कहना है कि ठेकेदार गोकुल मेहरा पर हरीश रावत और विनोद नेगी के 48 लाख रुपये बकाया हैं। संगठन का आरोप है कि देनदारी से बचने के लिए संबंधित व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए अनर्गल वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।
संगठन के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को मुखानी थाने में तथा 29 दिसंबर 2025 को हल्द्वानी कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा फोन किए जाने पर संबंधित व्यक्ति थाने पहुंचा, वीडियो बनाकर चला गया और बाद में आंशिक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी फैलाने का प्रयास किया।
कोतवाली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, गीता बिष्ट, संजय आर्य, बसंत बिष्ट, अंजू पांडेय, मोहन बोरा, दीपा बोरा, हिमांशु शर्मा, लाल सिंह रावत, सूजान सिंह दसोनी, हरेंद्र सिंह राणा, हेमा कांडपाल, हेम भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पहाड़ी आर्मी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।














