ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी डॉ. शैलेश उप्रेती ने अमेरिका में बैटरी तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अमेरिका में C4V नामक बैटरी कंपनी की स्थापना की, जो उन्नत लिथियम-आयन बैटरियों का निर्माण कर रही है। उनकी कंपनी द्वारा विकसित बैटरियां लगभग 20 से 22 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और पावर स्टोरेज सेक्टर में इन्हें खास माना जा रहा है।

डॉ. उप्रेती की कंपनी को वर्ष 2016 में अमेरिका की प्रतिष्ठित 76West Clean Energy Competition में बड़ा पुरस्कार भी मिल चुका है। इस उपलब्धि के बाद C4V की तकनीक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और आज उनकी बैटरियों की मांग विश्वभर में है।

डॉ. शैलेश उप्रेती की प्रारंभिक शिक्षा मनान में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा से प्राप्त की। एमएससी रसायन विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट रहने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की उपाधि हासिल की। फरवरी 2007 में उनका चयन अमेरिका में फैलोशिप के लिए हुआ, जिसके बाद उनका शोध और नवाचार अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा।

विदेश में रहते हुए भी डॉ. उप्रेती का अपने पहाड़ों से गहरा लगाव बना हुआ है। इसी प्रेम को दर्शाते हुए उन्होंने “बेड़ू पाको डॉट कॉम” नामक वेबसाइट की शुरुआत की, जो उत्तराखंड की संस्कृति और भावनाओं को समर्पित है।

डॉ. शैलेश उप्रेती की सफलता आज उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। विदेश में रहकर भी उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल तकनीक की दुनिया में पहचान बनाई, बल्कि भारत और उत्तराखंड का नाम भी वैश्विक मंच पर रोशन किया है।

यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: चुनाव से पहले ‘मुफ्त की रेवड़ियां’ बांटने से विकास का पैसा कहां से आएगा?

You missed

error: Content is protected !!