ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी2027 चुनाव में ‘लुटेरों और भगोड़ों’ से सावधान रहे जनता: हरीश पनेरु
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी-काठगोदाम। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में मंगलवार को महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने और शहर के समग्र विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि निगम की आय में वृद्धि होने से नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी तथा विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

बैठक में निगम की विभिन्न दुकानों के नामांतरण एवं विरासत संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रस्तावों का निस्तारण करते हुए कार्यकारिणी समिति के माध्यम से उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में पार्षद चन्द्रप्रकाश, राजेंद्र कुमार, विद्या देवी, निर्मला तिवारी, हेमन्त शर्मा, सलीम सैफी, प्रमोद पंत और हरगोविन्द सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें :  मां के सामने हुआ दर्दनाक हादसा : डॉक्टर के पास ले जाते समय युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

You missed

error: Content is protected !!