ब्रेकिंग न्यूज़
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक जारी , 12 हजार से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का प्रयोगहल्द्वानी में मैरिज हॉल चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन एसी आउटर और नकदी बरामदरानीखेत की गीतांजलि सती ने लोअर PCS परीक्षा में हासिल की 20वीं रैंक, चाय कारोबारी की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मानहल्द्वानी : छात्रसंघ चुनाव को लेकर SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान, तिकोनिया से कॉलेज तक सघन सुरक्षा व्यवस्था, रातभर चला चेकिंग अभियानउत्तराखंड में आज छात्रसंघ चुनाव: 136 महाविद्यालयों और 3 विश्वविद्यालय परिसरों में होगा मतदान, 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

भारत में  समेत 6 टेक कंपनियां नहीं देंगी नौकरियां, वैश्विक आर्थिक मंदी से  प्रभावित

प्रोद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी तलाश कर  रहे लोगों को नए साल पर झटका लग सकता है। गूगल, फेसबुक, अमेजन और एपल सहित दुनिया की 6 दिग्गज टेक कंपनियां भारत में नई नियुक्तियों पर रोक लगाने की योजना बना रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, अमेजन, एपल, माइक्रोसॉफ्ट, नेटफ्लिक्स व गूगल की ओर से नौकरियों की पोस्टिंग में भारी गिरावट आई है।

2022 से तुलना करें तो इस साल इन कंपनियों की ओर से भारत में नौकरी देने के मामले में 90 फीसदी गिरावट आई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये कंपनियां भारत में नई भर्तियों पर रोक लगा सकती हैं।

वर्तमान में कंपनियों की सक्रिय नियुक्तियां 98 फीसदी कम होकर सार्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टेक कंपनियां वैश्विक आर्थिक मंदी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं, क्योंकि उनकी अधिकांश कमाई अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निर्भर होती है।

78 फीसदी घट गई नौकरियों की मांग

वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने में तेजी से गूगल, नेटफ्लिक्स और मेटा जैसी कंपनियों में नौकरियों की मांग खासकर भारत में 2023 के दौरान 78 फीसदी कम हो गई है। यही स्थिति अगली दो तिमाहियों तक जारी रह सकती है।

भारतीय स्टार्टअप ने 28,000 को निकाला, इस पूरे साल में भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की भी हालत बहुत बुरी रही है। इन कंपनियों ने 28,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है। साथ ही, नई भर्तियां भी नहीं कीं।

गूगल ने पिछले साल निकाल दिए थे। 12,000 कर्मचारी आर्थिक मंदी के कारण गूगल ने पिछले साल अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की थी। कंपनी ने उस समय 12,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मिशन 2027: तुषराड़, टकुरा और जमराड़ी पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.