ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपणडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययनहल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दे रहीं संदेशभीमताल : धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, CCTNS अपडेट, e-Beat और e-Shakshya के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून 2026 के दौरान दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं, साइबर अपराधों की जांच और विभिन्न थानों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी पुलिस अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पुलिसिंग में आधुनिक डिजिटल तकनीकों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सक्षम और जनसंवेदनशील पुलिसिंग ही वर्तमान समय की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने e-Shakshya App और Zero FIR की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। एसएसपी ने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों के बेहतर उपयोग से विवेचना की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में सुधार आएगा। उन्होंने ऑनलाइन जनरल डायरी, ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर तथा चार्जशीट से जुड़े सभी ऑनलाइन कार्य समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा e-Beat, e-Summon, e-Malkhana और e-DAR पोर्टलों पर न्यायालय के सम्मन, मालखाने के रिकॉर्ड और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

साइबर अपराधों पर सख्त रुख

अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ ऑपरेशन अमित कुमार सैनी ने बैठक में PRAGATI Portal, Sahyog Portal और Money Restoration Module की जानकारी दी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि साइबर अपराध में किसी व्यक्ति के साथ आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो ऐसे मामलों में अनिवार्य रूप से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाए। लापरवाही बरतने वाले विवेचकों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

उन्होंने जनपद के चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा सभी पुलिस अधिकारियों को CyTrain Portal पर पंजीकरण कर नियमित प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को CCTNS पर 100 प्रतिशत डेटा अपडेट रखने, ई-साइनिंग प्रक्रिया पूरी करने तथा लंबे समय से लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

29 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

बैठक के दौरान जून 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला आरक्षी, अनुचर, लाइनमैन और होमगार्ड शामिल रहे।

इनमें काठगोदाम कोतवाली के कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह को e-Beat के प्रभावी संचालन और प्राप्त न्यायालयी सम्मनों के सफल निस्तारण के लिए विशेष रूप से सराहा गया। एसएसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों से भी इसी तरह समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

एसएसपी का संदेश

बैठक के अंत में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि “तकनीकी रूप से दक्ष और जन-संवेदनशील पुलिसिंग ही आधुनिक युग की मांग है। स्मार्ट पुलिसिंग को अपनाकर जनता का विश्वास और अपराधियों में कानून का भय दोनों मजबूत किए जा सकते हैं। आम नागरिक को सुरक्षा का एहसास कराना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

बैठक में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित जनपद के सभी थाना, शाखा, यातायात, सीपीयू प्रभारी तथा पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी जांच, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

You missed

error: Content is protected !!