ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला गौला नदी के तेज बहाव में बह गई और उसकी मौत हो गई है। महिला की उम्र 24 वर्ष है जो की काठगोदाम बैराज से आगे जाने वाली नहर की ओर बहते हुए पानी के तेज बहाव में बह गई।

बताया जा रहा है कि महिला फोटोग्राफी करने के लिए पानी में उतरी थी। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में महिला बह गयी। इस दौरान महिला की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, काठगोदाम थाना पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची गयी। महिला को खोजने के काफी प्रयास किया गया। काफी देर बाद महिला का शव शीशमहल के पास नहर में फसा मिला।

पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  औषधीय पौधों के बिना जीवन सुरक्षित नहीं : डॉ. ललित तिवारी

You missed

error: Content is protected !!