बदहाल स्वास्थ्य और संचार    असुविधाओं की भेंट चढ़ी प्रसूता

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के लवाण डोबा ग्राम सभा से दुःखद घटना है। गांव में बच्चे को जन्म देने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। जहां पर 24 वर्षीय अंजू नाम की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। 

घर से स्वाथ्य केंद्र 60 किलोमीटर दूर और सड़क 4 किलोमीटर दूर होने के कारण मृतका को समय पर उपचार नहीं मिल पाने के कारण महिला की हालत अचानक बिगड़ गई।

जब तक लोग उसको अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर पाते तब तक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद उसकी महिला की हालत  बिगड़ती चली गई गई। 24 वर्षीय महिला को जब तक सड़क तक पहुंचाया जाता उसने दमतोड़ दिया।

आपको बताते चलें कि ओखलाकांडा ब्लॉक की बदहाल स्वास्थ्य और संचार सुविधा की कमी किसी से छुपी नहीं  है जिस कारण वहां 1 साल के अंदर ही कई गर्भवती महिलाएं अपनी जान गवा चुकी है।

मृतका के पति जगदीश चंद्र से नैनीताल न्यूज़ 24 के संवाददाता ने बात करनी की कोशिश की तो कई बार  मृतका के पति का फोन ही नहीं लग पाया कई प्रयासों के बाद मृतका  की पति से बड़ी मुश्किल से बात हुई।

उन्होंने बताया कि यहां संचार और स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल बदहाल स्थिति में है आसपास के गांव हरीशताल लवाण डोबा आदि ग्राम सभा में कोई भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। यहां के लोगों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। असुविधाओं के कारण मृतका की जान चली गई।

डोबा ग्राम सभा के प्रधान पति प्रकाश मटियाली ने भी गर्भवती महिला की आकस्मिक मृत्यु होने पर दुख प्रकट किया और उन्होंने सिस्टम को कोसते हुए कहा कि यहां के ग्रामीण कई बार संचार और बदहाल स्वास्थ्य असुविधाओं के लिए आंदोलन कर चुके हैं। जिलाधिकारी तक कई बार गुहार लगा चुके हैं फिर भी यहां हालात जस तस बने हुए हैं। कोई भी ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है।

यहां के ब्लॉक प्रमुख और विधायक केवल चुनाव के समय में ओखलकांडा  के गांव गांव में भ्रमण करते हैं और उसके बाद कोई भी गांव वालों की सुनने वाला  नहीं है।

पूर्व राज्य मंत्री हरीश नेहरू कहा कि कई बार पहले भी डाल कन्या और ओखलकांडा ब्लॉक की स्वास्थ्य सुविधाएं और संचार सुविधाओं के लिए हम धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। जिलाधिकारी को भी अवगत करा चुके हैं। लेकिन प्रशासन की कानों में जू नहीं रेंग रहा है ।उन्होंने कहा कि यदि यथाशीघ्र ओखलकांडा ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधा नहीं सुधारी गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर कल से पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी करेंगे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.