ब्रेकिंग न्यूज़

गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत 

अल्मोड़ा। स्याल्दे विकास खंड में गत दिवस को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खा में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चालक और हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

शुक्रवार को देघाट पुलिस को सूचना मिली कि स्याल्दे के तामाढौन के पास एक पिकप वाहन संख्या यूके-03-सीए- 1820 खाई में गिरा हुआ है। जिसके बाद थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें :  भवाली में बारिश के बीच कार पर गिरा भारी पेड़, दो लोग फंसे; लोगों ने सुरक्षित निकाला

मौके पर पिकप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकप के पास जमीन को खोदा और दो शवों को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष राठी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान चालक विजय सिंह बिष्ट  पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम सनौली मोहलिया व हैल्पर त्रिलोक कुमार  पुत्र आनंद राम निवासी ग्राम तामाढौन दोनों थाना देघाट के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी, अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.