ब्रेकिंग न्यूज़

भू-कानून अभियान ने बैठक कर लिया निर्णय

देहरादून। हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून को जल्द लागू करने के लिए भू-कानून अभियान की कोर कमेटी के सदस्यों ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि अगर जल्द ही प्रदेश में भू-कानून लागू नहीं होता है तो कोर्ट की शरण ली जाएगी।

भू-कानून अभियान के संस्थान शंकर सागर ने बताया कि 2500 किलोमीटर की यात्रा, उत्तराखंड के सभी देवी-देवताओं के चरणों में ज्ञापन अर्पित करने व 84 दिनों तक भू-कानून के लिए राज्य का सबसे बड़ा अनशन करने के बाद सरकार ने सुभाष कुमार की अध्यक्षता में भू-संशोधन समिति का गठन किया है।

समिति ने राज्य के सभी संगठनों से राय ली, जिसमें भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान ने लगातार 19 दौर की मीटिंग समिति से की और 23 दौर की मीटिंग वर्तमान मुख्यमंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों से की, ताकि उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर जल्द भू-कानून लागू हो सके।

अभी तक कानून लागू नहीं किया गया। कहा कि अगर जल्द ही भू-कानून लागू नहीं किया गया तो हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.