ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में सडक दुर्घटनाओं को देखते हुये प्रवर्तन की कार्यवाही संतोषजनक न होने के कारण सम्भागीय अधिकारियों के साथ ही सहायक सम्भागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि कामर्शियल वाहनों के साथ ही स्कूल बसों में हैल्प लाईन नम्बर होना सुनिश्चित करें। साथ ही वाहनों का रजिस्टेªशन, फिटनेस का सत्यापन करना भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा स्कूल बसों के साथ ही प्राइवेट टैम्पो के द्वारा बच्चों को स्कूल ले जाया जाता है वे भी ओवरलोड रहते है तथा टैम्पो में सैफ्टी के मानक भी नहीं है।इस प्रकार के वाहनों का प्रतिदिन चैंकिग अभियान चलाया जाए ताकि दुर्धटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र भ्रमण कर ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीड वाहनों की चैकिंग कर चालान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रवर्तन का डाटा उन्हे ई मेल से देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग होने के बाद भी बाहर वाहन खडा करने पर उनका चालान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडक सुरक्षा हेतु क्रैस बेरियर एवं पैरापिट के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चैहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एआरटीओ विमल पंत, संदीप वर्मा, रश्मि भटट, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चैधरी, मीना भटट के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दबोचा

You missed

error: Content is protected !!