ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में बीते वर्षों 2021 में ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के समीप बारिश से भारी भूस्खलन से ठंडी सड़क हो गई थी क्षतिग्रस्त

शासन ने ठंडी सड़क के निर्माण के लिए 12:30 करोड़ की धनराशि की स्वीकृत।

अब ठंडी सड़क में कार्य प्रारंभ हो गया है इसमें लगभग 1 साल कार्य को पूरा करने में लगेगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के ठंडी सडक़ मेें वर्ष 2021 में हुए भूस्खलन से लगभग 50 मीटर का हिस्सा प्रभावित हो गया था। जिसके कारण लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा था साथ ही स्थानीय लोगों और डीएसबी कालेज के छात्रावास को भी खतरा बना हुआ था। इस दौरान भूस्खलन को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से तिरपाल का सहारा भी लिया गया।

बता दें कि कुछ समय पहले अपर सचिव ने ठंडी सडक़ का निरीक्षण कर भूस्खलन रोकने और साथ में सौंदर्यीकरण का कार्य करने के भी निर्देश दिए थे,जिसके बाद सिंचाई विभाग ने 12.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था

जो अब स्वीकृत हो गया है।ठंडी सडक़ पर हुए भूस्खलन क्षेत्र में काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने में लगभग एक साल का समय लग सकता है।

पूर्व में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया था बलियानाला और ठंडी सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए। शासन ने  12.50 करोड़ ठंडी सड़क के लिए किए जारी।

ठंडी सड़क में भूस्खलन क्षेत्र का कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

 इसके साथ ही विधायक सरिता आर्या ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

 सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया जीएसटी लगाकर 10 करोड रुपए ठंडी सड़क के लिए आ चुके है। 2 करोड़ पर्यटन के लिए मिले है । ठंडी सड़क में मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग 1 साल कार्य पूरा करने में वक्त लगेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.