ब्रेकिंग न्यूज़
श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजरनैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में बकरियों के साथ जंगल गए युवक और उसे बचाने पहुंचे एक अन्य ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

बौड़ तल्ला निवासी दिनेश रावत(39) शुक्रवार शाम बकरियों के साथ जंगल गए थे। झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के लिए उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ उन पर झपट पड़ा।

उनके पैरों पर पंजे से गहरे घाव कर डाले। किसी तरह पेड़ पर चढ़कर उन्होंने अपनी जान बचाई। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें बचाने पहुंचे एक ग्रामीण जगत सिंह (48) पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया।

उनके मुंह और दोनों हाथों में पंजे और दांतों के गहरे घाव बना दिए। खून से लथपथ जगत को ग्रामीणों ने तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया और दोनों घायलों को लेकर भौनखाल चिकित्सालय पहुंचाया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। 

घटना के बाद तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए वन विभाग आसपास के क्षेत्र में कैमरा ट्रैप स्थापित करने में जुट गया है और वन कर्मी गश्त कर रहे हैं। बगैर संसाधनों के तेंदुए का सामना कर रहे हैं वन कर्मी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.