ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। संदिग्ध हालात में अलग-अलग स्थानों पर किशोर समेत चार की मौत हो गई।

इनमें दो को जहर खाने पर परिजन अस्पताल लाए थे तो दो के शव फंदे पर लटके मिले।

होली की खुशियों के बीच हुई घटनाओं में परिवारों में मातम छा गया।

मंडी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, पर्वतीय मोहल्ला सावित्री कॉलोनी निवासी अनमोल दिवाकर (17) सोमवार को घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा।इधर, प्रयागसिंह निवासी नाथुपुर छिमवाल आर्मी में हैं। 24 मार्च की रात उनकी पत्नी प्रेमा कठायत (36) संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली। परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, बलुवाकोट निवासी टीकाराम की पुत्री तनुजा (16) ने विषैला पदार्थ गटक लिया। उसे गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देवला मल्ला गौलापार निवासी चंदन सिंह (55) ने सोमवार को कोई विषैला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

यह भी पढ़ें :  हिमफ्ला ने राज्य के छह जिलों के सीएलएफ से किया करार, हजारों किसानों होंगे लाभांवित

You missed

error: Content is protected !!