ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ानगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए एक यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था।

पुलिस प्रथम दृष्टया हार्टअटैक से मौत की आशंका जता रही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक अमित कुमार पुत्र जागन लाल निवासी मकान नंबर-38 निकट एमसीडी प्राइमरी स्कूल कांडली, पूर्वी दिल्ली तीन दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ भीमताल घूमने आया था। अमित यूट्यूबर था। इन लोगों ने कई स्थानों पर वीडियो भी बनाए थे।

बीते दिन रविवार को भ्रमण के दौरान अचानक अमित की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर वहां से उसे हल्द्वानी डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय रेफर कर दिया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें :  संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण और यूजीसी वेतनमान की मांग, कूटा अध्यक्ष ने मंत्री खजान दास को सौंपा ज्ञापन

You missed

error: Content is protected !!