ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम में 29वीं बार राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी बने अध्यक्ष

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल । संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह सुखालाल नैनीताल में हुए चुनाव में एक बार पुनः राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी को 29 वीं बार अध्यक्ष से बनाया गया।

दिनेश गुरुरानी विगत 28 वर्षों से कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ का नेतृत्व कर रहे हैं उनका उत्तराखंड में रिकॉर्ड है। 

दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। कर्मचारी आंदोलन में एक पौधा धरती मां के नाम कार्यक्रम के तहत हुए कुमाऊं गढ़वाल की सभी इकाइयों में निगम कर्मचारियों के माध्यम से अपनी मांगों को मनवाने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन के तहत हजारों पौधों का रोपण किया जा चुका है।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें गोल कीपर अवार्ड व हिमालय मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तराखंड में कई सम्मानौ से सम्मानित किया जा चुका है कर्मचारियों के लिए निरंतर प्रयास रहते हैं।

यही कारण है कि कर्मचारियों द्वारा उन्हें विगत 28 वर्षों से नेतृत्व दिया है ।उन्होंने कहा कि अ विगत कई वर्षों से संविदा में कार्यरत कर्मचारियों नियमितीकरण करने और निगम की किसी भी इकाई को पीपीपी मोड में न देने की मांग को लेकर शीघ्र ही बृहदआंदोलन किया जाएगा ।

 कंचन चंदोला महामंत्री ।

तारा दत्त भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रमेश कपकोटी ,गौतम कुमार, पीतांबर दुमका बनाये गए ।

उपाध्यक्ष महिमन कफलिया, गणेश चोनियाल, विक्रम शाह, रामू पनत, व श्रीमती शीला साह सचिव पद पर गंगोत्री बिष्ट , संतोख बिष्ट राहुल आर्य मीडिया सलाहकार में दीपक पांडे को बनाया गया ।
नई कार्यकारिणी ने ध्वनिमत से कहा कि नियमितीकरण की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी ।

साथ ही निगम के किसी भी आवास गृह को पीपीपी मोड में देने का पुरजोर विरोध किया जाएगा ।

अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से कर्मचारी आए। अधिवेशन में जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष कैलाश आर्य जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष त्रिभुवन पुनेठा उधम सिंह नगर के अध्यक्ष महिमन कफलिया जनपद बागेश्वर के अध्यक्ष महेश कुमार सहित संतोष पनत, वेद प्रकाश, मंजुल सनवाल अमर शाह, प्रकाश मेहरा ,भुवन पाटनी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  डीएसए के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट और महासचिव मनोज जोशी को कूटा ने दी बधाई
error: Content is protected !!