ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव में भव्य कार्यक्रम में नवनियुक्त विद्यालय/सदन प्रभारी को शपथ दिलाई गई।

रिपोर्टर – बलवंत सिंहश्ररावत

रानीखेत। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट ने नव नियुक्त प्रभारी का परिचय करवाया। राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव विद्यालय के हेड बॉय वीरेंद्र सिंह नेगी, हेड गर्ल प्रियंका बिष्ट बनी।

गोविंद बल्लभ पंत सदन का हाउस कैप्टन कपिल बिष्ट, हाउस गर्ल चेतन खाती, सुभाष सदन हाउस कैप्टन दीपक सिंह रावत, हेड गर्ल कोमल आर्य, दुर्गा सदन हेड बॉय अभिषेक खाती, हेड गर्ल बबीता मेहरा, इंदिरा सदन हेड बॉय यश खाती, हेड गर्ल सपना बिष्ट को विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश पपनै द्वारा सुमित्रा नंदन पंत सदन प्रभारी, राधा भारती सुभाष सदन प्रभारी, भावना तिवारी दुर्गा सदन प्रभारी, जया पांडे इंदिरा सदन प्रभारी, सुनीता उपाध्याय को सदन का ध्वज आगामी कार्यक्रम हेतु प्रदान किया गया साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा सदन प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जीवन नेगी, अनिल कुमार, कुंवर पपनै धीरेंद्र सिंह निरंजन, अनीता बिष्ट श्रीमती आरती सेमवाल कमलेश कुमार, रश्मि आर्या, निधि तिवारी, निर्देश यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया दोस्ती बनी जाल: कनाडा से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर युवती से 4 लाख ठगे
error: Content is protected !!