ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल में आशा फाउंडेशन चलाया महिला जागरूकता अभियान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाई जारी पिक मुहिम जो की महिलाओं को लेकर जागरूक करने की दिशा में एक पहल है। उसी के अंतर्गत आज भीमताल ब्लॉक के रोसील, पासोली,पानियाबोर, पानियमहता, ग्राम सभाओं में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया।

आज का कार्यक्रम रोसील गांव के रामलीला ग्राउंड में रखा गया। जहां सभी गांव की महिलाओं को एकत्रित किया गया।पिछले कई वर्षों से कुमाऊं और गढ़वाल के दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में यह मुहिम  पहुंच चुकी है ।

आज इस अभियान में उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, सी आर पी भागीरथी पलड़िया के आग्रह पर यह कार्यक्रम रखा गया उनका कहना था की यहां पर आसपास के गांव में जागरूकता के अभाव से लोग अपनी बात कह नहीं पाते हैं और बड़ी-बड़ी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं।

आज लगभग 100 से 125 महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्तन कैंसर से बचाव और स्वयं परीक्षण करना बताया गया 

बुजुर्ग महिलाओं को पिंक कलर का स्टाल पहनाकर सम्मानित किया अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है की स्तन कैंसर के लक्षणों को अगर हम सचेत रहते हैं तो काफी हद तक जान सकते हैं।

आज महिलाओं और बालिकाओं को reusable पैड्स फ्री माहिया कराए गए। और बाजार से मिलने वाले पैड्स का पर्यावरण और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से भी अवगत करवाया गया। आज वहां पर ग्राम प्रधान रोसील ललित मोहन, सीनियर सी आर पी भागीरथी पलड़िया, सी आर पी मीनाक्षी मौजूद थी।
। जिन्होंने महिलाओं को एकत्रित करने का जिम्मा उठाया था। अध्यक्ष आशा शर्मा का कहना है कि उनके लिए यह एक बड़े हर्ष की बात है की यह पिक मुहिम केवल पहाड़ तक सीमित न रहकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है और लोग आगे आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि अगर उनको संभव मदद मिलती है तो वह इस मुहिम को जारी रखते हुए दूरदराज के क्षेत्रों में भी इस मुहिम को लेकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की।

आज फाउंडेशन की तरफ से आशा शर्मा, अहमदाबाद से आई नीरजा शर्मा, संध्या डालाकोटी, दीपा मेहरा, बच्चे सिंह नेगी ,भीम सिंह मेहरा साथ में थे। आज गांव की महिलाओं में उत्साह देखने योग्य था।उनका कहना था कि यह उनके लिए बेहद नई जानकारी थी ।

कपड़े से बने पैड्स को पा कर बहुत खुश थी ।इन पैड्स की लाइफ दो से ढाई साल है। इनके इस्तेमाल से हम पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के प्रयास साथ-साथ महिलाओं को माहवारी के समय अपने ऊपर हर महीने होने वाले खर्चे से निजात दिलाना उनका मकसद है।

आशा फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ, पर्यावरण संरक्षण के साथ पहाड़ों में बढ़ते नशे के प्रति सचेत करने का प्रयास कर रहे हैं।

आज महिलाओं का उत्साह देखने योग्य था और उनका कहना था कि ऐसी जानकारी पहली बार उन्हें जानने को मिली हैं।

आशा शर्मा ने सबको अपना ध्यान रखने का आग्रह किया क्योंकि एक औरत के चारों तरफ परिवार घूमता है।नारी स्वस्थ तो समाज स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें :  पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट के लिए आई बड़ी भर्ती, 5138 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

You missed

error: Content is protected !!