ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा।  भिकियासैंण तहसील में स्थित चचरोटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि सैनी (नर्सिंग अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट जनपद अल्मोड़ा, मूल निवासी रुडकी) अपने पति महेन्द्र सैनी व बच्चों के साथ अवकाश पूरे होने पर वापस देघाट के लिये अपनी निजी कार से आ रहें थे तभी चचरोटी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह घटना बीते रोज शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी देर रात को लगी जिसके बाद नर्सिंग अधिकारी के विभाग में भी जानकारी दी गई।

इस हादसे में नर्सिंग अधिकारी, उनके पति व एक बेटी की मृत्यु हो गई,वहीं एक बेटा सकुशल है।

घटना की जानकारी पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पंहुची। सभी का रेस्क्यू किया गया जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई है।

शशि सैनी नर्सिंग अधिकारी जो रूड़की की निवासी है वह इस साल जनवरी माह में नियुक्ति पर यहां देघाट में तैनात हुई थी।

बताया जा रहा है कि सेंट्रो कार संख्या (UK 08 U 6028) में एक ही परिवार के 04 सदस्य सवार थे, जो रुड़की से देघाट की ओर जा रहे थे।

घटना में तीनों की मौके पर मृत्यु हो गई एवं अन्य शेष बालक घायल हैं। टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल बच्चे को अस्पताल भिजवाया।

तीनों शवो को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक हरिद्वार के सिविल लाइन रुड़की-दिल्ली रोड मोहनपुरा के रहने वाले हैं, जिनके नाम मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, अदिति उम्र 9 वर्ष पुत्री मुनेंद्र सिंह शामिल हैं, और अर्णव उम्र 11 वर्ष पुत्र मुनेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोष

You missed

error: Content is protected !!