ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

केदारनाथ धाम में दर्शनों को प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। इनमें विदेशी यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी है।

एक ओर जहां बाबा केदार के दर्शन कर वह खुद को अभिभूत महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पैदल मार्ग और केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को देख काफी प्रभावित हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं के साथ ही पैदल मार्ग पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, यात्रियों को पैदल मार्ग पर मिल रहा गर्म पानी आदि व्यवस्थाएं देख वह काफी प्रभावित हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल

केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुंचे जापान के रहने वाले उका मोटो कहते हैं कि वे गुरुग्राम में आटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी और इसी को लेकर वह सड़क मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई हैं।

वहीं नेपाल से आए युवाओं के दल ने बताया कि वे गौरीकुंड से ट्रेक करके यहां तक पहुंचे और धाम में पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है। युवा सुमन रावत ने कहा कि वे लंबे समय से यहां आने की सोच रहे थे और आज यहां आकर सपने के सच होने जैसा लग रहा है। यहां पर सरकार और जिला प्रशासन की ओर से बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।

पीआरडी जवान जीत रहे यात्रियों का दिल

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग पर तैनात पीआरडी जवान देश-विदेश से आ रहे यात्रियों की मदद कर उनका दिल जीत रहे हैं। कठिन परिस्थितियों के बीच पीआरडी जवान श्रद्धालुओं की सेवा व रेस्क्यू तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। म्यूल टास्क फोर्स के तहत घोड़े-खच्चरों के मानक अनुसार संचालन का कार्य भी देख रहे हैं। केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग को सात पड़ाव में बांटा गया है।

हर पड़ाव पर समान्य ड्यूटी के लिए पीआरडी के छह और रेस्क्यू एवं अन्य कार्यों के लिए डीडीआरएफ के छह जवान तैनात हैं। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में दोगुने पीआरडी जवानों की ड्यूटी यात्रा में लगाई गई है।

यमुनोत्री में 48 प्रतिशत बढ़े तीर्थयात्री

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस यात्राकाल में कपाट खुलने के 17 दिनों में दोनों धामों में चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का आगमन हो चुका है।

अब तक पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में इस बार गंगोत्री धाम में 39.55 तथा यमुनोत्री धाम में 48.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस बार अब तक कुल 408837 तीर्थ यात्री पहुंचे हैं। गंगोत्री धाम में वर्ष 2023 में 1,21,007 तथा इस बार 2,00,193 तीर्थ यात्री अब तक पहुंचे हैं। इस प्रकार गंगोत्री में इस बार 79,186 तीर्थ यात्री ज्यादा आये हैं।

वहीं यमुनोत्री धाम में वर्ष 2023 में 1,06,747 और इस बार 2,08,644 तीर्थ यात्री अब तक पहुंचे। यमुनोत्री धाम में इस बार 1,01,897 तीर्थ यात्री ज्यादा आए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : EVCPL क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने किया खुलासा; गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजन के नाम पर 32 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!