ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

देवभूमि उत्तराखंड को सनातन धर्म के आस्था का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, यहां सनातन धर्म के चार धाम हैं, जिसके दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंचे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में स्थित कैंची धाम मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां सभी भक्तों मनोकामनाएं पूरी होती है. इस मंदिर पर हर साल लाखों की संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आर्शीवाद लेते हैं।

15 जून 2024 को विश्वविख्यात कैंची धाम मंदिर का 60 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा. विश्व विख्यात बाबा नीम करोली महाराज की कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आर्शीवाद लेते हैं।

इस साल स्थापना दिवस पर 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके लेकर मंदिर प्रशासन की तरह से तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद पहुंचकर कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

लाखों श्रद्धालुओं लेते हैं नीम करोली महाराज का आशीर्वाद

मान्यता है कि इस मंदिर पर जो भक्त बाबा के दर्शन करने आता है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता है. इसलिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आर्शीवाद लेने आते हैं. नैनीताल जनपद में स्थित बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम मंदिर की स्थापना 15 जून 1964 को की गई थी।

तब से लेकर अब तक हर साल 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जाता है, जिसमें देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज का आर्शीवाद लेते हैं. इस साल भी 15 जून को स्थापना दिवस के देश और विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

3.5 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है

कैंची धाम मंदिर समिति के सेवक अजय तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से भक्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. इस साल पिछले साल की तुलना में दोगुने भक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

भक्तों की संख्या में होने वाली बढ़ोत्तरी को देखते हुए करीब 3.5 लाख से अधिक भक्तों के लिए मालपुआ प्रसाद बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक भक्तों को बाबा प्रसाद वितरित किया जा सकें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में युवती के अपहरण की कोशिश, गौला नदी किनारे ले जाकर किया हमला, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज

You missed

error: Content is protected !!