ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

देश भर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद लागू हो गई है। ऐसे में देहरादून से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को करीब दस-दस रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी।

इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस निरस्त, आयुक्त दीपक रावत के औचक निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

You missed

error: Content is protected !!