ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल मे पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय चंद्र लाल साह ठुलघरिया के 101 वे जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्राओं ने मोबाइल फोटोग्राफी में भाग लिया

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल के पूर्व प्रबन्धक स्व चंद्र लाल साह ठुलघरिया के 101 वे जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयो के विद्यार्थियों हेतु एक नेचर वॉक तथा मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 90 छात्र /छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल के प्रांगण से प्रात:6:00 बजे प्रारंभ हुआ।

इस उपलक्ष पर  राजेश साह उपाध्यक्ष एन टी एम सी, विद्यालय के प्रभारी शिक्षक डा0 एसएस बिष्ट , बी एस एस वी के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता , विख्यात पर्वतारोही श्रीमती तुसी साह, ट्रैकर योगेश साह एवं श्री शैलेंद्र साह द्वारा संयुक्त रूप से नेचर वॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नेचर वॉक अयार जंगल कैंप , टिफिन टॉप से होता हुआ बारा पत्थर स्थित एन टी एम सी के शिलारोहण प्रशिक्षण स्थल पर संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण स्थल पर अनित साह सचिव एन टी एम सी के नेतृत्व में आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, जिप लाइनिंग, जैसे पर्वतारोहण कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।

जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुवे अनित साह ने छात्रों का आवाहन किया कि वे एन टी एम सी से जुड़कर यहां के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के निर्देशन में पर्वतारोहण कौशल विकास करें, एवं इस क्षेत्र में उपस्थित करियर की संभावनाओ की जनकारी प्प्राप्त करे।

भारत सरकार द्धारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रख्यात पर्वतारोही,छायाकार, एवम् सी आर एस टी इंटर कालेज नैनीताल के प्रबंधक अनूप साह ने ट्रैक के दौरान छात्रों को यहां की फ्लोरा/फौना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होने छात्रों से कहा कि वे अर्ली राइजर बने और प्रकृति के सानिध्य में आए तथा इस क्षेत्र में पाई जाने वाली पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी प्राप्त करें। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं।
 तुलसी साह ने अपने संबोधन में छात्रों को अवगत कराया कि पर्वतारोहण कौशल आज एक खेल गतिविधि के रूप में भी स्वीकार किया जा रहा है, यहां तक कि ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनो में भी वॉल क्लाइंबिंग एक खेल के रूप में शामिल कर लिया गया है।

इस तरह अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाई जा सकती है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ एस एस बिष्ट ने ट्रैक में सम्मिलित संदर्भदाताओं, प्रशिक्षको, पर्यावरण प्रेमियों एवं छात्रों का धन्यवाद व्यक्त किया।
नेचर वॉक के साथ, साथ मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में छात्रों ने विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हाट्सएप नंबर पर अपने आस, पास के वातावरण की फोटो भेजी।
विजेता प्रतिभागियों को 9 जून, स्व चंद्र लाल साह के 101 वे जन्म महोत्सव के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

वही मोहनलाल साह बालिका विद्या मंदिर की छात्रा अंकिता गढ़िया ने कहा यह एक अत्यन्त रोमांचक एवं जानकारी से परिपूर्ण कार्यकम था। आपसी चर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि ट्रैक में सम्मिलित 90 छात्र छात्राओं में से एक तिहाई छात्रों ने टिफिन टॉप नही देखा था।

छात्रों को यहाँ की वनस्पतियों एवं पशु पक्षियों के बारे में भी सामान्य जानकारी नही थी। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।वही सी, आर, एस, टी,कॉलेज के छात्र सरफराज ने
कहा इस खूबसूरत क्षेत्र में आने में बहुत खुशी हुई, किन्तु पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा फैलाये गये प्लास्टिक एवं अन्य कूड़े के कारण यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य में ग्रहण लग रहा है। स्वयं हमने 500 से अधिक पानी की बोतलें एवं खाद्य सामग्री के पैकेट एकत्र कर निस्तारित किये।

उत्तराखण्ड की जैव विविधता को बचाने के लिये स्कूली पाठ्यक्रम में जैव विविधता एवं पर्यावरण को विशेष स्थान दिया जाना चाहिए। ऑल सैटस की छात्रा कुo नंदा देवी साह ने कहा नैनीताल की इस अमूल्य धरोहर में भ्रमण के दौरान हमने देखा कि इस क्षेत्र में कहीं भी पेयजल की व्यवस्था नही है।

 जंगल में फेंके गये कूड़े के निस्तारण हेतु पर्याप्त व्यवस्था नही है। स्थानीय प्रशासन को इस क्षेत्र में शुद्ध पेयजल हेतु R.O की व्यवस्था करें, साथ ही विश्राम हेतु बैंच की व्यवस्था की जानी चाहिए।
बिशप शाह इंटर कॉलेज के छात्र अरशी अहमद कहा की यहाँ आकर ज्ञात हुआ कि वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में भ्रमण के लिए प्रतिव्यक्ति 50 रुपये की दर से शुल्क लिया जा रहा है।

हमारा अनुरोध है कि स्थानीय छात्रों एवं नागरिकों से कोई शुल्क न लिया जाये। ये जंगल हमारे हैं, एवं इनके संरक्षण में हमारी भी भागेदारी है। स्थानीय विद्यालयों के छात्र प्रतिवर्ष पौधा रोपण कर इस क्षेत्र की जैव विविधता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर छायाकार महेंद्र सिंह बिष्ट, विद्यालय के एन सी सी प्रभारी शैलेंद्र चौधरी, ललित सिंह जीना, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह, राजेश कुमार, अर्शी अहमद, कल्पना बिनवाल, आदित्य टम्टा, उत्कर्ष बोरा, सागर सिंह, पुष्पा दरमवाल, मुख्य प्रशिक्षक हरीश चंद्र सिंह, सुनील वैद्य,मनमोहन मेहरा उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल–हल्द्वानी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर खाली; सघन तलाशी अभियान जारी, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!