ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नगर पालिका परिषद अंतर्गत संचालित DNULM योजना के तहत पहल प्रशिक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के अंतर्गत संचालित DNULM योजना के तहत पहल प्रशिक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया।

जिसमे मुख्य प्रशिक्षक रितिका भट्ट द्वारा महिलाओं को कपड़े में ऐपण बनाने का प्रशिक्षण और जानकारी प्रदान की जाएगी। 6 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर आईं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका संवर्धन के लिए ऐपण बनाने की कला सिखाई जा रही है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुचे लीड बैंक मैनेजर के आर आर्या बताया महिलाओं को अपनी उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को पुनः पुनर्जीवित करने के साथ ही व महिलाओं को इस कार्य हेतु किसी भी वित्तीय सहायता के लिए मदद प्रदान की जाएगी ताकि वे स्वरोजगार कर सके।

उन्होंने कहा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समुहों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है ताकि महिलाएं आगे बढ़ सके।

नगर पालिका नैनीताल द्वारा बड़ौदा स्वरोजगार केंद्र (आर0 सेटी0) के सहयोग से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में आर0 सेटी0 हल्द्वानी से वित्तीय एवम साक्षरता अधिकारी  सुरेश बिष्ट,  हेम कृष्ण, श्री प्रकाश गोस्वामी उपस्थित थे।

नगर पालिका परिषद नैनीताल से जितेन्द्र राणा,चंदन भंडारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!