ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मंगलवार देर शाम एक दुर्घटना में छह साल के मासूम और उसकी मां की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के गोली महर के पास मंगलवार देर शाम एक दुर्घटना में छह साल के मासूम और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक गीता देवी (26) पत्नी आनंद सिंह अपने छह वर्षीय बेटे यशपाल के साथ लमगड़ा स्थित सिरसौड़ा किसी परिजन के यहां गई थी।

वापस लौटते समय रास्ते में एक पिकअप वाहन से अपने मायके गौली महर जाने के लिए लिफ्ट मांगी। लेकिन गौली महर से मजह कुछ ही दूरी पर ढलान में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन का दरवाजा खुल गया।

इतने में दरवाजे के पास बैठी महिला और उनका बेटा छिटकर बाहर गिर गए और टायर की चपेट में आ गए। टायर की चपेट में आने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि छह साल के मासूम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  गढ़वाल और कुमाऊँ में बनेंगे स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन, देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

You missed

error: Content is protected !!