ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के ज्योलिकोट नलिना नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से शव को रेस्क्यू कर झील से निकाला।

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  ज्योलिकोट नलिना नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुची ज्योलिकोट पुलिस व एस डी आर एफ ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त रुद्रपुर निवासी मोहित आर्य के रुप मे कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय मोहित कल अपने दोस्तों के साथ ज्योलिकोट घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वे नहाने के लिए ज्योलिकोट के नलिना नदी में चले गए।

जहां नहाते समय मोहित नदी के गहरे पानी में डूबने लगा साथी को डूबते देख उसके साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नही हो सके।

मोहित के डूबने के बाद उसके साथ आए युवक किसी को बताए बिना अपने अपने घर लौट गए। जब मोहित घर नही पहुचा तो परिजनों ने मोहित के साथ गए युवको पूछताछ की तो उनके द्वारा भ्रामक जानकारी मोहित के परिजनों को दी।

जिसके बाद आज पुलिस द्वारा कढ़ाई से पूछताछ के बाद युवको ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।एसआई लाल सिंह बिष्ट ने कहा आपदा कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई जिसके बाद एस डी आर एफ ने घटना स्थल शव को रेस्क्यू कर झील से निकाला।

घटना स्थल पर मौजूद थे एस आई लाल सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी,कांस्टेबल अमन कुमार, सतीश पांडे,रोहित परिहार,दानिश खान आदि एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल में मौजूद थी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 फरवरी 2026
error: Content is protected !!