ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ओखलकांडा ब्लॉक में बाघ और जंगली सूअरों का आतंक, कल ही गाय को बनाया निवाला

बाघ ने  कई दुधारू गायों और पालतू कुत्तों को बनाया निवाला 

ग्रामीणों के वनविभाग को अवगत कराने बावजूद भी वन विभाग बना रहा लापरवाह 

ग्रामीणों मैं बाग की आतंक से भाईका महौल, साय  होते ही घर में दुबकने को मजबूर लोग 

जुलाई में स्कूल खुलते ही बच्चों को स्कूल भेजने पर अभी से लोगों में भय 

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के क्वैराला,कालागर और आसपास के गाँवो में बाघ और जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है।

इसके लिए पूर्व में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंचम मेवाड़ी जी ने वन विभाग को शिकायत की थी और वन मंत्री को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने पिजरा लगाने का आश्वाशन दिया था। लेकिन तीन महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है।

पिछले 3 महीने में बाघ ने बहुत से घरों की गायों,बछडो, और कुत्तो को मार दिया है, और सूअरों का झुंड रात में घरों के आसपास ही घूमता है।

जिससे यहाँ के लोग रात होते ही और सुबह में भी घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं।

1 जुलाई से बच्चों के स्कूल खुलने वाले हैँ जगल का रास्ता होने की वजह से बच्चों को बहुत ज्यादा खतरा है।

मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : राशिफल 27 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!