ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. इस दौरान वे PM मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी।

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए सरकार अपनी नीतियों और कार्यक्रमों का रोडमैप सामने रखती है. यह संबोधन सुबह 11 बजे होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को लोकसभा राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी. अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू पीएम मोदी मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सदन के सामने रख सकती हैं।

18वीं लोकसभा का संयुक्त सत्र लोकसभा चैंबर में होगा. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुबह 11 बजे सत्र को संबोधित करेंगी. इसलिए दोनों सदन के सदस्यों को सुबह 10.30 बजे तक संसद पहुंचने 10.55 बजे तक लोकसभा चैंबर में अपनी सीट ग्रहण करने को कहा गया है।

10.35 बजे निकलेगा राष्ट्रपति का काफिला

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला सुबह 10.35 बजे राष्ट्रपति भवन से निकलेगा. उसके बाद राष्ट्रपति का काफिला 10.55 बजे संसद भवन के गज द्वार पर पहुंचेगा. यहां राष्ट्रपति की अगवानी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिड़ला संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू को सेंगोल के साथ लोकसभा चैंबर तक लाया जाएगा।

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण

लोकसभा चैंबर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुबह 11 बजे अभिभाषण शुरू होगा. अभिभाषण के समापन के आधे घंटे बाद दोनों सदनों (राज्यसभा-लोकसभा) की अलग-अलग बैठक होगी. जहां राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति समेत अन्य कागजात सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

क्या होता है राष्ट्रपति का अभिभाषण?

गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के द्वारा सरकार अपनी नीतियों कार्यक्रमों का रोडमैप सदन के सामने रखती है. साथ ही अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को भी जाहिर करती है।

ऐसे में जब गुरुवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण होता तब लगातार तीसरी बार सत्ता में आई मोदी सरकार अपना विजन, प्राथमिकता रोडमैप देश के सामने रखेगी।

वहीं राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद बीजेपी संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगी, जिस पर सदन के सदस्य चर्चा करेंगे. वहीं पीएम मोदी 2 या 3 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  “धोखाधड़ी मामले में बड़ा एक्शन: 20 पीड़ितों की शिकायत पर ठेकेदार की संपत्ति चिन्हित करेगी एसआईटी”,संपत्ति कुर्की की तैयारी”

You missed

error: Content is protected !!