ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का एक्शन

रेट्रो/मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगे 71 वाहनों के खिलाफ कार्यवाही

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वाहनों में रेट्रो/मोडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध साप्ताहिक अभियान चलाए जाने के सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में जनपद के थानों द्वारा 23 वाहनों के रेट्रो सिलेंसर तथा 48 वाहनों के प्रेशर हॉर्न निकाले गए।

इस प्रकार के वाहनों के कुल 71 चालान किए गए जिनका संयोजन शुल्क 72,000 रुपए जुर्माना किया गया।

नैनीताल पुलिस द्वारा रेट्रो/मोडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 8 फरवरी 2026

You missed

error: Content is protected !!