ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अपनी मांगों को लेकर भारी बरसात के बीच टैक्सी चालक आज आरटीओ कार्यालय पहुंचे।

वाहन स्वामियों और चालकों ने आरटीओ से मिलकर कहा कि उन्हें लगेज कैरियर में रियायत दी जाए ऐसे में यात्रियों का सामान कहां रखेंगे वहीं चालकों ने कहा कि वे पूरे नियम-कानून के साथ वाहन चलाएंगे।

यदि उनके कागजों परमिट फिटनेस आदि में कोई कमी नजर आए तो बेशक चालान किया जाए परंतु जबरन उन पर चालान न थोपा जाए।

वहीं लंबी बातचीत के बाद आखिरकार आरटीओ संदीप सैनी ने चालकों की बात सुनते हुए उनकी शर्तों को माना और हिदायत दी कि ओवरलोड वाहनों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं शर्तों को मानने के बाद चालकों में खुशी की लहर है और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो भी चालक नियम-कानून को ताक पर वाहन दौड़ाएगा उनके खिलाफ यूनियन भी एक्शन लेगा, ताकि किसी एक चालक की करतूत औरों को न भुगतनी पडे़।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत के प्रतिष्ठित व्यवसायी गिरीश वेला के निधन पर करन माहरा एवं रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने जताया गहरा शोक

You missed

error: Content is protected !!