ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहेला का नैनीताल पहुंचने पर राज्य अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार समिति विनय रूहेला का भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया।

नैनीताल क्लब में विधायक सरिता आर्या द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होनें कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीडियो संदेश के जरिये आपदा के दौरान अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में युद्व स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है।

उपाध्यक्ष रूहेला ने कहा कि आपदा संबंधी अलर्ट और सूचनाओं का समय पर प्रचार-प्रसार जरूरी है, इसलिए सूचना प्रसारण तंत्र को सशक्त किया जाए।

एलर्ट मिलते ही तुरंत वह लोगों तक पहुंचना चाहिए ताकि लोग सतर्क हो जाएं। जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की व स्थायी समाधान तलाशने के निर्देश देने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में समय पर उचित उपचार मिल सके इसके लिए जिलों को डाक्टरों, दवाइयों, फार्मासिस्टों, एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है।

आपदा से निपटने हेतु क्षेत्र में सडकों पर जेसीबी की तैनाती कर दी गई है आपरेटर का मोबाइल नम्बर कन्टोल रूम में उपलब्ध करा दिया गया हैै। आपदा से पूर्व जनपद के शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नालों, नहरों की साफ सफाई करा दी गई है।

कमेटी द्वारा इसका सत्यापन भी करा दिया गया है।
कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रीमती सरिता आर्या जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया।

जिसमें की नैनीताल क्षेत्र के भूस्खलन वाली जगह कृष्णपुर के गुफा महादेव, चीना पीक,हनुमान गढ़ रोड, बी. डी.पांडे अस्पताल,चार्लटन लॉज क्षेत्र, नारायण नगर में बस्ती के ऊपरी वाला क्षेत्र,ग्राम रूसी में ट्रीटमेंट प्लान तथा गरमपानी, भवाली, बेतालघाट छेत्र के बारे में माननीय मंत्री जी को बताया गया। इन सभी जगहों पर बरसात के दिनों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
 मंत्री विनय रुहेला जी सम्बन्धित आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में अरविन्द सिंह पड़ियार, गोपाल सिंह रावत,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,विवेक साह,मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह रावत , प्रदेष महामंत्री महिला मोर्चाभावना मेहरा,नीतू जोशी,दिनेश सांगुरी,शिवांशु जोशी,कैलाश रौतेला,अतुल कुमार,रचित तिवारी,पान सिंह खनी,राजेंद्र सिंह बिष्ट संतोष कुमार,विकास जोशी,वैभव जोशी, राहुल नेगी,हरिश राणा,मनोज जगाती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 30 मई 2026
error: Content is protected !!