ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अज्ञात कारणों के चलते भूमियाधार क्षेत्र में एक युवक ने लगाई फांसी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के निकटवर्ती भूमियधार क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नगर के निकटवर्ती भूमियधार क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सोमवार रात घर में खाना खाने के बाद युवक सोने के लिए अपने कमरे में चला गया।

जिसके बाद मंगवार को जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो अन्य परिजनों ने उसके कमरे में जाकर उसे उठाने की कोशिश की तो देखा युवक ने खुद को फांसी लगा ली थी।

आनन फानन में परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर आए जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र स्व.पनी राम के रूप में हुई है।युवक विवाहित था इस समय घर पर पत्नी और बच्चे मौजूद नहीं थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। युवक के इस आत्मघाती कदम से घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें :  चार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसला
error: Content is protected !!