ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

नैनीताल के चाफी स्थित परिताल गधेरे में डूबे सैन्यकर्मी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया

 एनडीआरफ, एसडीआरएफ, दम कल विभाग युवक की खोजबीन में जुटी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। परिताल गधेरे में डूबे सैन्यकर्मी का लाख कोशिशों के बावजूद अब तक नहीं लग सका है कोई सुराग। एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., पुलिस
और दमकल विभाग की टीम स्थानीय लोगों के साथ खोजबीन में जुटी है।

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित चाफी में बहने वाला एक गधेरा है। उस गधेरे में कई जिंदगियां लीलने वाली छोटी सी रहस्यमय परिताल झील है। धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे 25 वर्षीय सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया नहाते वक्त डूब गया।

हिमांशु को डूबता देख उसके दोस्त विनोद सिंह, प्रदीप नेगी, आकाश बिष्ट और चंदन सिंह ने गधेरे में उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन पानी अधिक होने के कारण हिमांशु का पता नहीं चल पाया। 

सूचना मिलने के बाद एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., पुलिस और दमकल विभाग की टीम मंगलवार से फौजी की तलाश में जुट गई। संयुक्त टीम को रैस्क्यू अभियान के दौरान हिमांशु का कुछ पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह संयुक्त टीम ने दमकल विभाग और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हिमांशु को खोजा। लेकिन गधेरे में पानी का बहाव अधिक होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

टीम के अनुसार पानी के तेज बहाव में बहने से रैस्क्यू अभियान चलाने में परेशानियां हो रही है।

इस परिताल व आसपास पहले भी हाईकोर्ट का एक अधिवक्ता और भीमताल का एक युवक डूब चुका है। पुलिस की चेतावनी के बावजूद, नहीं मान रहे हैं लोग।

यह भी पढ़ें :  उफनती नदी के सहारे जिंदगी: डोबा गांव के बच्चे कंधों पर बैठकर पार करते हैं नदी, झूला पुल की मांग फिर तेज

You missed

error: Content is protected !!