ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में आईटीआई गैंग की गुंडई पर पुलिस का शिकंजा

रिपोर्ट- नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। आईटीआई गैंग ने आतंक मचाया हुआ है आए दिन चौराहों में सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली मारपीट और झगड़े में ज्यादातर मामले आईटीआई गैंग के हैं।

बीते दोनों नुमाइश में भी आईटीआई गैंग द्वारा मारपीट और गुंडई की घटना को अंजाम दिया गया और तलवारों से लोगों पर हमला किया गया।

लिहाजा पुलिस के सामने शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना चुनौती बन गया है।

हालांकि सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि आईटीआई गैंग द्वारा अराजकता मारपीट और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की शिकायत उनके पास आई जिसके बाद वह तुरंत इस मामले में एक्शन लेकर कार्रवाई कर रहे हैं।

वीडियो फुटेज के माध्यम से चिन्हित कर तुरंत गुंडई करने वालों की गिरफ्तारी की जा रही हैं।

अब तक पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है साथ ही शहर में कानून व्यवस्था का राज बना रहे इसके लिए सभी थाना और चौकी इचांर्ज को गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: डंपर में रेत के नीचे दबने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

You missed

error: Content is protected !!