ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

भीमताल। बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने जिलाधिकारी से की माँग हल्द्वानी नगर निगम की तर्ज पर नगर पालिका भीमताल क्षेत्र से भी खुले में घूम रहे निराश्रित मवेशियों को गौशाला शीघ्र भेजा जाये।

भीमताल पिछले कई समय से शहर में आवारा घूमने वाले जानवरों की संख्या में काफी इजाफा होने लगा है, प्रायः देखने को मिलता है कि शहर की सड़कों, गलियों, चौराहों, पर्यटन स्थलों के आस-पास ये बड़े सींग वाले गाय, बैल, बछड़े अक्सर घूमते हुए नजर आते हैं।

मार्केट में व्यापारी इनसे परेशान है तो उधर नगर अंतर्गत के सीमांत किसान इनके नुकसान से बड़े परेशान है, कई जगहों नौकुचियाताल, मेहरा गाँव, खुटानी, शिलोटी, डाट आदि में इनसे लोगों को चोट लगने का नुकसान तक हुआ है।

ये शहर की सड़कों पर बड़े सींग वाले बैल अक्सर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए खतरा बने रहते हैं।

कई बार स्थानीय लोग इन्हें शहर से बाहर भेजने की मांग प्रशासन से कर चुके हैं किन्तु खामियाजा ये है कि इनकी संख्या में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी होती नगर क्षेत्र में दिख रही है।

बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन से इन सभी बड़े सींग वाले जानवरों को शीघ्र पकड़कर बाहरी गौशाला में भेजने कि मांग की है।

भीमताल पुलिस प्रशासन नगर की सीमाओं पर बाहरी क्षेत्र से लाकर जानवरों को छोड़ने वालों पर कड़ी नकल कसे ताकि पर्यटन शहर की सुव्यवस्था बनी रहे।

पूर्व में कई बार नगर पालिका, जिला प्रशासन से पत्राचार किया जा चुका है शीघ्र जिलाधिकारी नैनीताल नगर निगम हल्द्वानी तर्ज पर भीमताल में मुहिम चलाकर शहर वासियों की मांग पूरी करें।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण, वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी

You missed

error: Content is protected !!