ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कारगिल दिवस के मौके पर तल्लीताल दर्शन घर में एन सीसी, नेवल जवानों और स्कूली बच्चों ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आज कारगिल दिवस के मौके पर एन सीसी, नेवल जवानों और स्कूली बच्चों ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

देश के कोने कोने में जहाँ कारगिल दिवस मनाया जा रहा है। वहीं नैनीताल में भी तल्लीताल स्थित शहीद पार्क में महावीर चक्र से सम्मानित मेजर राजेश अधिकारी को श्रद्धांजलि देते हुए 79 बटालियन, यूके एनसीसी बटालियन, आर्मी विंग, नेवल यूनिट के कैडेट्स ने उनके स्मारक पर माला चढाई।

वहीं स्कूली छात्रों ने भी वीर शहीदों के लिए मल्लीताल से तल्लीताल तक रैली निकाली और शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी।
बता दे की 1999 कारगिल युद्ध में देश की आन के लिए शहीद होने वाले वीर जवानो में सरोवर नगरी नैनीताल के मेजर राजेश अधिकारी भी शामिल थे।

30 मई 1999 को मेजर राजेश अधिकारी ने दुश्मन से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। 2008 में निचली मालरोड और जीआईसी का नाम शहीद मेजर राजेश अधिकारी के नाम रखा गया हैं।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा के कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी जांच, डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय समिति

You missed

error: Content is protected !!