ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्व0 गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत मे दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने किया औचक निरीक्षण, संविदा कर्मचारियो की सुनी समस्या।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। स्व0 गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत मे श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने किया औचक निरीक्षण। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक कर संविदा कर्मचारियो की सुनी समस्या।

बात दे कि आज श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत (दर्जा राज्य मंत्री) ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ स्व0 गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, बार्डो मे भर्ती मरीजो से मिले। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक कर चिकित्सालय व संविदा कर्मचारियो की समस्या सुनी। जिसके बाद संविदा कर्मचारियो ने श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौपा।

श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने बता कि आज रानीखेत के राजकीय चिकित्सालय की सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। संविदा कर्मियों की परेशानी और उन तक सरकार द्वारा दिए गए लाभ पहुंच पा रहे है या नहीं, इस पर जानकारी ली गई।

साथ ही यहां पर एसएसबी के जवानों के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और लगभग 30 यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ है। ये जवान हमारे देश के प्रहरी है, हमारी रक्षा करते है, और आज इनके द्वारा हुआ रक्तदान भी आवश्यकता पर मरीजों को दिया जाएगा।

सफाई के विषय पर मैंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की है, और जहा तक टेंडर की बात है, तो अच्छे काम से सभी खुश होते हैं, यदि कोई गलत काम करता हैं तो इस पर विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक बिमला रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन कुवार्वी, मोहन नेगी, हंसा दत्त बबाडी, राजेन्द्र जयसवाल, रेखा आर्य, जिला श्रमिक अधिकारी, प्रकाश शर्मा, मुकेश सती, दीपा, कमला, विमला, लक्ष्मी, नीता, कमल चन्द्र, दीप प्रकाश बेलवाल, अमित कुमार, ललित मोहन भगत, अशोक कुमार, सचिन, अभिषेक काण्डपाल, शशि आर्या, कुलदीप रावत, मुन्नी दानू, पूजा, हिमांशु सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोप, डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की जांच समिति

You missed

error: Content is protected !!