ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे थे कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़

किच्छा। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ को स्वास्थ्य बिगड़ने का आभास पहले से ही हो गया था।

 बोलते-बेहड़ सभा स्थल पर ही गिर पड़े। उनके गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं ने चारों ओर से उन्हें घेर लिया। कोई उनके पैर के तलुए रगड़ने लगा तो कोई हाथ मलने में जुट गया।

वर्ष 2022 के विस चुनाव के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने किडनी खराब होने के बाद भी पूरी जीवटता के साथ चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद वह एक वर्ष से अधिक समय तक क्षेत्र में सक्रिय नहीं रह पाए परंतु उपचार के दौरान उन्होंने पत्राचार के माध्यम से क्षेत्र के विकास का रोड मैप तैयार कर लिया।

पिछले एक वर्ष से वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहरक समस्याओं के समाधान के प्रयास में जुट गए। चीनी मिल के उद्घाटन को लेकर विवाद के दौरान भी उन्होंने पूरी दृढ़ता के साथ आंदोलन किया।

उसके बाद व्यापार मंडल चुनाव में किडनी की समस्या के बाद भी उन्होंने पूरी जीवटता के साथ आंदोलन छेड़ा। स्वास्थ्य की चिंता छोड़ वह उमस भरी गर्मी में लगातार पांच दिन तक दिन-रात धरना स्थल पर रह डटे रहे।

शनिवार को बेहड़ ने बड़ी सभा का एलान किया था। सभा में भाग लेने के लिए दस बजे से ही लोग जुटने लगे थे। उमस भरी गर्मी के बीच वह सुबह दस बजे से ही सभा में आने वाले लोगों की हौसला अफजाई करते नजर आए। पहले उन्होंने करीब 11 बजे सद्भावना कमेटी के पदाधिकारियों और फिर उसके बाद एडीएम से वार्ता की।

उसके बाद दोपहर 12 बजे से उन्होंने संबोधन शुरू किया तो फिर बेहोश होकर गिरने के बाद ही रुके। इसी जीवटता के चलते विधायक बेहड़ ने राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!