ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

लालकुंआ के ग्राम बच्चीपुर में वर्ग 4 की भूमि में व्यवसायिक कार्य एवं अवैध खनन का मामला आया सामने 

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

 हल्द्वानी। हल्द्वानी व लालकुंआ के बीच ग्राम बच्चीपुर में वर्ग 4 की भूमि में व्यवसायिक कार्य एवं अवैध खनन का मामला सामने आया है यही नहीं इस पूरे बंदरबाट प्रकरण में पटवारी की गलत रिर्पोट पेश करना भी शामिल है।

बहरहाल अब ये मामला तूल पकड़ने लगा है मामला कुछ यूं है कि बच्चीपुर तहसील सुभाष स्टोन प्रा० लि० के निदेशक के नाम दर्ज खतौनी में खेत की भूमि की सम्पूण सीमाएं दर्शायी गयी हैं, जबकि उक्त भूमि के मध्य में पड़ने वाले खेत जो कि श्रेणी वर्ग 4 में आता है।

उस पर भी स्टोन क्रशर के मालिक ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। नियमानुसार वर्ग-4 भूमि का प्रयोग व्यवसायिक प्रयोजन में नहीं किया जा सकता वहीं इस भूमि पर विद्युत हाइटेंशन की लाइन गुजर रही है।

ऐसे में अब बैनामे को खारिज करने की मांग की गई है इस पूरे मामले और पटवारी की संलिप्तता को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर माफियाओं द्वारा जो सरकारी भूमि से उपखनिज को खोदा गया है।

उसका भुगतान सरकार को करने व वर्ग-4 भूमि को तुरन्त राज्य सरकार के खाते में दर्ज कराए जाने की मांग की है। साथ ही पटवारी पर गलत रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए कार्रवाई की मांग उठाई है।

वहीं एसडीएम हल्द्वानी ने इस पूरे मामले में पड़ताल करने की बात ही है।

यह भी पढ़ें :  बच्चे की परवरिश पर बंदर ने सिखाया बड़ा सबक,बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं: उत्तराखंड पुलिस के बंदरों वाले वीडियो ने दिया बड़ा संदेश

You missed

error: Content is protected !!