ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नई दिल्ली। देशवासी आज आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया।

मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं भार भाषण दिया है। नेहरू को 17 बार, जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार ये सम्मान मिल चुका है।

प्रधानमंत्री पीएम मोदी का सबसे लंबा भाषण

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक भाषण दिया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का ये सबसे लंबा भाषण है। साल 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 72 मिनट तक भाषण दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 97 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में 94 मिनट का भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने इस साल तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के पिछले भाषण

2023 90 मिनट

2022 83 मिनट

2021 88 मिनट

2020 86 मिनट

2019 93 मिनट

2018 82 मिनट

2017 56 मिनट

2016 96 मिनट

2015 86 मिनट

2014 65 मिनट

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड टूटा

मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था।

इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 17 से 19 जुलाई तक होगा 7वां उत्तराखंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

You missed

error: Content is protected !!