नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में संगीत विभाग द्वारा तबला वाद्य पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डी०एस०बी० परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के संगीत विभाग द्वारा “भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम श्रृंखला” के “द्वितीय अध्याय” में दिनांक 19 एवं 20 अक्तूबर 2023 को “तबला” वाद्य पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 

संगीत विभाग, डी०एस०बी० परिसर के विभागाध्यक्ष डॉ० गगनदीप होठी ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संगीत के विद्यार्थियों को “तबला वादन की बारीकियों” को विस्तृत रूप से समझाने हेतु किया जा रहा है।

इस कार्यशाला का संचालन संगीत विभाग, डी०एस०बी० परिसर के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ० विजय कृष्ण द्वारा किया जायेगा। 

इस कार्यशाला के माध्यम से “तबले” के साथ-साथ “गायन” एवं “सितार” के विद्यार्थी भी अत्यधिक लाभान्वित होंगे।

इस कार्यशाला में डी०एस०बी० परिसर के छात्रों के अतिरिक्त बाहर के विद्यार्थी भी प्रतिभाग कर सकेंगे जिसके हेतु उनके द्वारा संगीत विभाग के कार्यालय में पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.