उत्तराखंड हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध हालात घर की दूसरी मंजिल के कमरे पर पंखे से लटककर जान दे दी।

लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि 25 साल की रेवा इस तरह दुनिया से रुखसत होगी। हर किसी के जुबान पर यही सवाल है कि आखिर वे कौन सी परिस्थितियां रही होंगी कि कुछ साल पहले तक हंसती-खेलती युवती को एकाएक जिंदगी जीने से ज्यादा मौत को गले लगाना आसान लगा होगा।

काशीपुर के आवास-विकास निवासी तेजवीर सिंह की बेटी रेवा लेहाल (25) नैनीताल हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करती थी। वह 16 अगस्त को घर आई थी।

बुधवार शाम वह कमरे में चली गई थी। घर में उसके अलावा मां जसविंदर कौर ही मौजूद थी। रात करीब आठ बजे मां ऊपर वाले कमरे में गई तो रेवा का शव पंखे से लटका था।

इस पर जसविंदर कौर ने अपने बेटे हरजीत को फोन कर घर बुलाया। दोनों फंदे की रस्सी काटी और रेवा को उतारकर पास में स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.