पूर्व सीएम हरीश रावत नैनीताल पहुचे मंगलौर व बद्रीनाथ उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव में जीत का दम भरा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  मंगलौर व बद्रीनाथ उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव में जीत का दम भरा है।

नैनीताल पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार इस वक्त डरी है इसी लिये निकाय चुनावों को लाटने में जुटी है।

वहीं केदारनाथ उपचुनाव पर हरीश रावत ने कहा कि केदारनाथ में चुनाव जीतने के साथ 2027 का रास्ता बाबा केदार बना रहे हैं।

हांलाकि हरक सिंह रावत को टिकट देने के सवाल पर हरीश रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि केदारनाथ की मर्यादा के अनुरुप ही उमीदवार का चुनाव होना चाहिये।

इसके साथ ही टिहरी झील में टेंड़र मामले में सवालों पर आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी नेता अपनों को रेवड़ी बांट रही है और जिनको कुछ नहीं मिल रहा है वो दोयम दर्जे के हैं।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी मंटू, रविंद्र राठौर. खष्टि बिष्ट, अनुपम कपडवाल,मुन्नी तिवारी सरस्वती खेतवाल सावित्री सनवाल हिमांशु पांडे कमलेश तिवारी, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.